हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jul-2021 08:02 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: दिल्ली के महिपालपुर से सुपौल पहुंची ओला कैब को पैसेंजर ने ही लूट लिया। ड्राइवर ने जब भाड़े की मांग की तो पैसेंजर को यह नागवार गुजरा। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले तो ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और फिर उसकी कार को लूटकर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित रोता हुआ अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा जहां पुलिस पदाधिकारियों ने उसकी बातें सुनी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसकी निशानदेही पर कार को भी बरामद कर लिया गया।
किराया मांगने पर पहले पीटा फिर लूट ली कार
पीड़ित ड्राइवर सतपाल सिंह ने बताया कि एकसेन्ट प्राइम कार रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 79 टी 6608 को दिल्ली के महिपालपुर के रहने वाले सुरज कुमार ने 35 हज़ार रुपये में ओला से बुकिंग कराकर बुधवार की सुबह सुपौल पहुंचे थे। ड्राइवर ने बताया की सुपौल पहुंचते ही सभी रेलवे स्टेशन के पास बालाजी रेस्टोरेंट में ठहरे थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब वे लौटकर नहीं आए तब होटल से जाकर पैसे की मांग की। जिसके बाद पैसे देने के लिए पैसेंजर होटल से बाहर निकले। जिसके बाद चार अन्य युवकों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के पीछे ले गये। जहां पहले पिटाई की फिर कार को लूट लिया।
सुपौल पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
जब इस घटना की जानकारी पीड़ित ओला के ड्राइवर ने सुपौल पुलिस को दी। तब पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पैसेंजर सूरज कुमार औऱ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए दोनों को थाना लाया गया। जिसके बाद पैसेंजर की निशानदेही पर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एनएच 327ई के किनारे बघला गांव से कार को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि अन्य नामजद की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना की हरेक बिंदु की बारीकी से जांच कर रही है।