गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
30-Jul-2022 12:24 PM
PATNA : दिल्ली से देवघर के लिए आज से सीधी विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर सारण के बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी को-पायलट के रूप में विमान में मौजूद रहेंगे। राजीव प्रताप रूडी खुद इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6191 को उड़ाकर बाबाधाम पहुंचेंगे। इस फ्लाइट के कैप्टन आशुतोष कुमार भी बिहार के ही रहने वाले हैं।
शनिवार को दोपहर एक बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली से देवघर के लिए पहली फ्लाइट के रूप में इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी। दोपहर 2.45 बजे फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फ्लाइट के कैप्टन आशुतोष शेखर मूलरूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। वहीं बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी बतौर को-पायलट उनके साथ कॉकपिट में मौजूद रहेंगे। राजीव प्रताप रूडी एक प्रशिक्षित पायलट हैं और उनके पास कमर्शियल विमान उड़ाने का लाइसेंस है।
बता दें कि इसी फ्लाइट से भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और वर्तमान मेंसांसद मनोज तिवारी, रवि किशन औरनिरहुआ बाबानगरी देवघर पहुंचने वाले हैं। इन तीनों के साथ ही इस फ्लाइट में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबेभी मौजूद रहेंगे। इस फ्लाइट में बीजेपी के अन्य 15 सांसद भी अपनी बुकिंग करा चुके हैं। ऐसे में आज देवघर पहुंचने वाली इस फ्लाइट को वीआईपी विमान कहा जा रहा है। फ्लाइट के पहुंचने पर देवघर एयरपोर्ट पर वाटर कैनन के जरिए विमान का भव्य स्वागत होगा।