बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Feb-2020 06:58 AM
DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात जमकर हंगामा देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर दिल्ली का चुनावी माहौल गरमा गया। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर वोटरों के बीच पैसे बांटने का आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र के बुध विहार इलाके में घेरकर नारेबाजी भी की। दरअसल गिरिराज सिंह शुक्रवार की रात बुध विहार के एक ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे जिसके बाद आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता वहां इकट्ठा होने लगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह ज्वेलरी दुकान में बैठकर वोटिंग के पहले पैसे बांट रहे हैं।
गिरिराज सिंह जिस वक्त ज्वेलरी दुकान में मौजूद थे उस वक्त दुकान के बाहर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तब दिल्ली पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि गिरिराज सिंह वोटिंग को प्रभावित करने के लिए पैसे बांट रहे थे।
हालांकि डीसीपी रोहिणी के मुताबिक गिरिराज सिंह अपने निजी काम से ज्वेलरी शॉप में पहुंचे थे। अपने पीएसओ के साथ ज्वेलरी शॉप में पहुंचेंगे गिरीराज सिंह ने वहां एक अंगूठी भी खरीदी। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल और उनके समर्थकों पर केंद्रीय मंत्री के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता गुंडागर्दी पर उतर गए हैं और जनता इसका जल्द जवाब देगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...