ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

दिल्ली में पटरी पर वापस लौट रही जिंदगी, 42 की मौत के बाद धारा 144 में 10 घंटे की छूट

28-Feb-2020 08:50 PM

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर दहली हुई दिल्ली अब शांत पड़ गई है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके में जिंदगी अब वापस पटरी पर लौट रही है। दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो चुकी है और ढाई सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 


42 मौतों के बाद दिल्ली में धारा 144 में 10 घंटे की छूट दी गई है। दिल्ली पुलिस अब तक के हिंसा के मामले में 123 एफआईआर दर्ज कर चुकी है और 600 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की नजर अभी भी हिंसा फैलाने वाले लोगों पर बनी हुई है। दिल्ली के हिंसा प्रभावित जाफराबाद मौजपुर चांदबाद खुरेजी खास और भजनपुरा में सुरक्षाबलों की अभी भी भारी तैनाती है. 


दिल्ली हिंसा से प्रभावित हुए लोगों के लिए केजरीवाल सरकार ने मुआवजे की नीति घोषित की है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हिंसा से प्रभावित लोग एक फॉर्म भरकर दिल्ली सरकार की तरफ से 25 हजार रुपये का मुआवजा ले सकते हैं। दिल्ली हिंसा के मामले में सुनवाई कर रही दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया है.