मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
01-Oct-2020 03:35 PM
PATNA : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अब तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है. कांग्रेस और आरजेडी के बीच मौजूदा खींचतान में सस्पेंस को बरकरार रखा है. दिल्ली में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा है और वहां लगातार इस बात पर माथापच्ची हो रही है कि सीटों का तालमेल कैसे हो.
दिल्ली में हो रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे और अन्य 2 सदस्य पार्टी के अन्य नेताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं. बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के अलावे सचिव अजय कपूर और वीरेंद्र राठौर भी इस बैठक में मौजूद थे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और सीएलपी लीडर सदानंद सिंह भी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कांग्रेस किन सीटों पर उम्मीदवारी तय करें. लेकिन इस बीच बड़ी खबर यह है कि कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों को नामांकन की हरी झंडी दे दी है.
पहले चरण के 71 विधानसभा सीटों पर नामांकन का काम आज से शुरू हो चुका है और पार्टी ने कई उम्मीदवारों को नामांकन की हरी झंडी दे दी है. किन उम्मीदवारों को कांग्रेस नेतृत्व ने नामांकन करने को कहा है फर्स्ट बिहार के इससे एक्सक्लूसिव वीडियो में देखिए