ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 121 की मौत

23-Nov-2020 08:48 AM

DELHI: दिल्ली में कोरोना का एक बार फिर कहर शुरू हो गया है. 24 घंटे के अंदर 121 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. 24 घंटे में 6746 नए मरीज भी मिले हैं. अब तक दिल्ली में कोरोना से 8391 लोगों की मौत हो चुकी है. 

40 हजार से अधिक एक्टिव केस

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीज भी 40 हजार से अधिक हो गए है. जबकि कुल संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच लाख की है. स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है. सीएम अरविंद केजरीवाल खुद लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहे है. 

पंजाबी बस्ती और जनता मार्केट बंद

बाजार में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नांगलोई में जनता मार्केट को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है. दुकानदारों को खोलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बाजारों को बंद किया जा सकता है. इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.