UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
11-Feb-2020 10:21 AM
DELHI : दिल्ली में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने उतरी आरजेडी भी डूबती हुई नजर आ रही है. दिल्ली में कांग्रेस और उसके गठबंधन को किसी भी सीट पर रुझानों में बढ़त मिलती नहीं दिख रही है। एक सीट पर कांग्रेस शुरुआती दौर में आगे निकली थी। लेकिन अब एक बार फिर रुझानों में आंकड़ा जीरो है।
कांग्रेस के साथ गठबंधन में आरजेडी ने कुल 4 सीटों पर उम्मीदवार दिए थे। आरजेडी की तरफ से बुराड़ी, किराड़ी, उत्तम नगर और पालम विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे। आरजेडी के सभी चारों उम्मीदवार रुझानों में पिछड़े हुए हैं। बुरारी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच मुकाबला है और आरजेडी इस सीट पर लड़ाई से बाहर है।
किराड़ी विधानसभा सीट पर भी हाल कुछ ऐसा ही है। यहां आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला चल रहा है। किराड़ी विधानसभा में अबतक राजद कैंडिडेट रियाजद्दुीन को मात्र 33 वोट मिले हैं. वहीं बुराड़ी में भी आरजेडी के उम्मीदवार आउट ऑफ प्रेम है, यहां से आरजेडी के कैंडिडेट प्रमोद त्यागी को मात्र 462 वोट मिले हैं. पालम और उत्तम नगर विधानसभा सीटों से अभी रुझान आना बाकी है।