चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
13-Feb-2020 04:33 PM
PATNA: दिल्ली के भजनपुरा में 5 लोगों की मौत का खुलासा दिल्ली पुलिस ने कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि मृतक शंभू चौधरी के रिश्तेदार प्रभु मिश्रा ने हत्या कर दी थी. हत्या का कारण पैसे को लेकर विवाद था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
बुधवार को भजनपुरा में 5 लोगों का मिला था शव
बुधवार को एक कमरे से सुपौल के रहने वाले पांच लोगों का शव दिल्ली के भजनपुरा में मिला था. एक ही परिवार के लोग थे. मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे. जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई थी. मृतक शंभू चौधरी के परिजनों ने बुधवार को कहा था कि यह मौत नहीं बल्कि हत्या है. इसकी जांच की जाए. परिजनों का शक सही निकला है. सभी का कातिल रिश्तेदार ही निकला है.
20 सालों से दिल्ली में रह रहे थे चौधरी
सदर थाना के मल्हनी गांव के रहने वाले शंभू चौधरी दिल्ली में करीब 20 सालों से रहकर अपने परिवार का गुजारा करता था .लेकिन अचानक मौत की खबर सुनकर सभी हैरत में हैं और परिवार वाले इस मौत को हत्या बता रहे है. इसकी जांच की मांग कर रहे हैं. शंभू चौधरी शुरूआती दौर में जूस बेचने का काम करता था. लेकिन बीते कुछ महीने पहले वो ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करने लगा था.