ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

दिल्ली की हिंसा में तबाह हुआ बिहार का परिवार, दंगाइयों की गोली से आरा के युवक की मौत, पत्नी-मासूम बच्चों का कोई सहारा नहीं

27-Feb-2020 09:14 PM

DELHI : दिल्ली में भड़की हिंसा ने बिहार के एक परिवार को तबाह कर दिया है. दंगाइयों की गोली से आरा के रहने वाले दीपक कुमार की मौत हो गयी है. दीपक की विधवा और उसके तीन मासूम बच्चों का अब कोई सहारा नहीं बचा.


परिवार का पेट पालने दिल्ली गया था दीपक
भोजपुर जिले के चांदी थाने के सलेमपुर गांव का दीपक रोजी-रोटी के लिए दिल्ली गया था. दिल्ली में मजदूरी का काम कर वह अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों का परिवार चला रहा था. दो दिन पहले दीपक सामान खरीदने बाजार निकला था और फिर वापस नहीं लौटा. उसके साथ रहने ग्रामीणों ने जब खोजबीन की तो दीपक का शव मिला.


दीपक के चाचा नंद कुमार यादव ने बताया कि उनका भतीजा सब्जी लेने बाजार गया था. तभी हिंसक भीड़ ने फायरिंग और पथराव शुरू कर दी. दीपक उसकी चपेट में आ गया. गोली लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.


दीपक के परिजनों के मुताबिक उसके शव को दिल्ली से गांव लाया जा रहा है. गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. दीपक की मौत के बाद उसके पूरे परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है. घऱ में विधवा सरिता के अलावा तीन मासूम बच्चे हैं. दीपक का बेटा सिर्फ 6 साल का है. वहीं छोटी बेटी सिर्फ 4 साल की है. घऱ का खर्च चलाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा.


इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि गरीब परिवार का दीपक अपने परिवार का पेट पालने दिल्ली गया था. वहां मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. स्थानीय लोगों ने नीतीश सरकार से दीपक के परिजनों को मदद देने की मांग की है.