ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

दिल्ली के जनादेश पर नीतीश की पहली प्रतिक्रिया.. जनता मालिक है

11-Feb-2020 11:53 AM

PATNA : दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।  नीतीश कुमार ने कहा है कि जनता मालिक है. पटना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब दिल्ली के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने केवल एक लाइन का रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि 'जनता मालिक है.'


बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार जदयू  बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. नीतीश कुमार की पार्टी  बुराड़ी और संगम विहार सीट पर चुनाव लड़ रही  है. अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए नीतीश कुमार ने दिल्ली में दो दिनों तक कैंप किये रखा था. नीतीश ने बुराड़ी में अमित शाह के साथ तो संगम विहार में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ जनसभायें की थीं.  

लेकिन दिल्ली में नीतीश फैक्टर चलता नहीं दिखाई दे रहा है. बुराड़ी सीट  से जदयू के शैलेंद्र कुमार  की हार लगभग तय है तो वहीं दूसरी तरफ संगम विहार सीट से भी जदयू के सिंबल पर  चुनाव लड़ रहे बीजेपी से विधायक रह चुके शिवचरण लाल गुप्ता की करारी हार तय हो चुकी है.