ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / दिल्ली हाई कोर्ट ने कोचिंग हादसे की जांच का जिम्मा CBI को सौंपा,...

दिल्ली हाई कोर्ट ने कोचिंग हादसे की जांच का जिम्मा CBI को सौंपा, HC ने पुलिस को लगाई कड़ी फटकार

02-Aug-2024 05:10 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर इलाके में आईएएस की तैयारी करने वाले तीन छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया है। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की अबतक की जांच पर सवाल उठाए।


दरअसल, दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर में बीते 27 जुलाई को राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से उसमे डूबकर दो छात्रा और एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भारी हंगामा हुआ था। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने इसका ठीकरा एक-दूसरे के ऊपर फोड़ा था। इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने अबतक की जांच को लेकर पुलिस को फटकार लगाई और जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।


दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच के तरीके पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई। जज ने कहा कि गनीमत हे कि आपने बेसमेंट में घुसने के लिए बारिश के पानी का चालान नहीं काटा, कोर्ट ने इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया है।