CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
28-Jul-2024 07:39 PM
By First Bihar
AURANGABAD: दिल्ली के राजेन्द्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में पानी भरने के कारण शनिवार की रात तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन छात्रों में शामिल एक छात्र तान्या बिहार के औरंगाबाद स्थित नवीनगर की रहने वाली थी। वह पिछले डेढ साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी लेकिन इस हादसे में उसकी जान चली गई।
इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमें में है। परिजनों को घटना की जानकारी समाचार चैनल पर मिली। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने दिल्ली में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया तो पता चला की कोचिंग के बेसमेंट में पानी में डूबकर तान्या की मौत हो गई है। 24 वर्षीय तान्या नवीनगर के मस्जिद गली में रहने वाले विजय सोनी की बेटी थी।
तान्या के पिता इंजीनियर हैं और अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना में रहते हैं। गांव में उनके पैतृक आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। परिजन बताते हैं कि तान्या पढ़ने में कापी तेज थी। उसकी लगन को देखकर परिजनों को आशा थी कि वह यूपीएससी में सफलता जरूर हासिल करेगी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। घटना की जानकारी मिलने के बाद तान्या के माता-पिता और परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।