धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
07-Apr-2024 04:03 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी के बीच कुछ दिन पूर्व ही बगहा में बीजेपी के बागी नेता दीपक यादव ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थामने का फैसला लिया था। दीपक पिछले काफी समय से बीजेपी से नाराज चल रहे थे। इसके बाद अब दीपक यादव को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है। दीपक यादव वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे।
दरअसल, बगहा में रविवार एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से दीपक यादव हमारे कैंडिडेट होंगे। आपलोग इन्हें अपना समर्थन देने का काम करें। इस बार हमलोग सभी 40 की 40 सीटों पर चुनाव में बहुमत हासिल करेंगे। इस बार देश के अंदर तानाशाही सरकार चल रही है।
बिहार के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से दीपक यादव महागठबंधन के RJD से चुनाव लड़ेंगे। दीपक यादव का दावा है कि तेजस्वी यादव चम्पारण की इस धरती से आरजेडी के नए वर्जन की शुरुआत करेंगे।जिसमें सबको साथ लेकर जनता की बदौलत नैया पार करेंगे। वाल्मीकि नगर सीट पर पिछले 35 वर्षों से एनडीए का कब्जा है और इस सीट पर लगातार उप विजेता के तौर पर कांग्रेस रही है।
पहली बार आरजेडी इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतार रहा है। तेजस्वी यादव खुद बगहा पहुंचकर जनसभा में प्रत्याशी की घोषणा किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा समेत कई पार्टियों के लोग भी RJD में शामिल हुए हैं।