बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
09-Feb-2021 03:54 PM
DESK : मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कुरुक्षेत्र में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेने से पहले पानीपत पहुंचे.पानीपत टोल प्लाजा पर किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया. राकेश टिकैत इस दौरान 6 मिनट तक वहां रुके रहे. इस दौरान मीडिया ने जब उनसे लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के आरोपित दीप सिद्धु की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया तो राकेश टिकैत ने इसे सही करार दिया.
राकेश टिकैत ने दिप सिद्धु की गिरफ्तारी को सही बताया है. इसके साथ ही राकेश टिकैट ने राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण पर भी निशाना साधा है. राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को आंदोलनजीवी या परजीवी कहना गलत है.
मोदी ने किसानों से कोई अपील नहीं की, बल्कि मोदी ने तो आंदोलन को परजीवी बताया. देश के प्रधानमंत्री को आंदोलन के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था. अगर आंदोलन परजीवी है तो देश को आजाद करवाने वाले महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह क्या परजीवी थे? टिकैत ने कहा कि मोदी ने आंदोलनकारियों का अपमान किया है. राकेश टिकैत यहां पर लोगों से मिलते हुए कुरुक्षेत्र को रवाना हुए.आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की गुमथला में किसान महापंचायत है. जिसमें कैथल, पटियाला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर, पंचकूला, मेरठ और करनाल आदि जिलों से अधिक किसान शामिल होंगे.