ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / दिसंबर में बैंककर्मी की होगी महाहड़ताल,जानिए किस तारीख को कौन से बैंक रहेंगे...

दिसंबर में बैंककर्मी की होगी महाहड़ताल,जानिए किस तारीख को कौन से बैंक रहेंगे बंद

25-Nov-2023 07:08 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार समेत पूरे देश में ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर 4 से 11 दिसंबर तक बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।इसको लेकर अलग -अलग तारीखों को बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही जनवरी में भी चरणबद्ध तरीके से हड़ताल रहेगी।  इसमें विभिन्न बैंकों के कर्मी भिन्न-भिन्न तिथियों को हड़ताल में शामिल होंगे। लिहाजा जिन्हें भी बैंक से जुड़ा काम करना है वो इसे जल्द से जल्द निपटा लें। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार सहित पूरे देश में 4 से 11 दिसंबर तक बैंकों में चरणबद्ध तरीके से हड़ताल होगी। इसमें विभिन्न बैंकों के कर्मी भिन्न-भिन्न तिथियों को हड़ताल में शामिल होंगे। चार दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं पंजाब एवं सिंध बैंक के कर्मी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंककर्मियों ने बैंकों में मानव संसाधन की अत्यधिक कमी के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।


दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक इम्पलाइज यूनियन के नेता ने बताया कि ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटाचलम के निर्देश पर बैंककर्मियों ने चरणबद्ध हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। 5 दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया, 6 को केनरा बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 7 को इंडियन बैंक व यूको बैंक, 8 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ महाराष्ट्रा एवं 11 को सभी निजी बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। 


वहीं, जनवरी में देश के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से बैंककर्मी हड़ताल करेंगे। यह 2 जनवरी, 2024 से 20 जनवरी तक होगा। 19 व 20 जनवरी को सभी बैंकों के कर्मी दो दिनी हड़ताल में शामिल होंगे। पंजाब नेशनल बैंक इम्पलाइज यूनियन, बिहार के प्रदेश महासचिव बीके मिश्र ने बताया कि 2 जनवरी को तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्ष्यद्वीप में बैंक बंद रहेंगे। 


उधर, 3 जनवरी को गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर, दमन एवं दीव में, 4 जनवरी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में, 5 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में, 6 जनवरी को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणीपुरमें सभी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।