ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / पुलिस कस्टडी में JDU नेता की मौत के बाद सुलग उठा नालंदा, सड़क...

पुलिस कस्टडी में JDU नेता की मौत के बाद सुलग उठा नालंदा, सड़क पर बवाल

12-Jul-2019 09:45 AM

By 2

PATNA : सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में ही खाकी पर बदनुमा दाग लगा है. यहां पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत हो गई है. पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत की खबर ने सनसनी फैलाकर रख दी है. बताया जाता है कि गणेश रविदास जदयू महादलित प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष थे. नगरनौसा थाने की पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए गणेश रविदास को हिरासत में लिया था. हालांकि गणेश रविदास अपहरण के मामले में आरोपित नहीं थे लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन पुलिस कस्टडी में गणेश रविदास की मौत हो गई. पुलिस खुद को बचाने के लिए इसे आत्महत्या बता रही है. पुलिस का कहना है कि गणेश रविदास में थाने की हाजत में खुदकुशी की है. गणेश रविदास सैदपुरा गांव निवासी देवनंदन रविदास के पुत्र थे. मौत के बाद सुलग उठा नालंदा जेडीयू नेता की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद नालंदा सुलग उठा है. भारी बारिश के बाद भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं. आक्रोशित लोगों ने नगरनौसा के समीप फतुहा बिहार शरीफ मार्ग पर आगजनी कर उसे जाम कर दिया. लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से पुलिस कस्टडी में मौत हुई है. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट