ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय Bihar Road Accident: दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

पूर्णिया : बगीचे में फंदे पर झूलती मिली युवक की डेड बॉडी, छानबीन में जुटी पुलिस

पूर्णिया : बगीचे में फंदे पर झूलती मिली युवक की डेड बॉडी, छानबीन में जुटी पुलिस

28-Aug-2019 06:10 PM

By 7

PURNEA : बांस के बगीचे में फंदे पर झूलती एक युवक की डेड बॉडी बरामद हुई है. घटना पूर्णिया जिले की है. युवक बहन के घर जाने के लिए 2 दिन पहले निकला हुआ था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के बरहारा कोठी थाना इलाके की है. जहां गुलेला भीता गांव में बगीचे से एक युवक की लाश मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान संजय मंडल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि संजय दो दिन पहले बहन के यहां जाने के लिए घर से निकला था. लेकिन वह अपनी बहन के यहां नहीं पहुंचा था. घर वाले बहुत परेशान थे. घटना की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया. फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. पूर्णिया से तहसीन की रिपोर्ट