धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट...
15-Nov-2021 04:03 PM
DESK: राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के रोजाना आने वाले मामलों की रफ्तार कम हुई है लेकिन डेंगू का डंक अब बेकाबू होता दिख रहा है. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी में डेंगू और मलेरिया की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. दिल्ली में डेंगू संक्रमण ने महज सात दिन के अंदर बीते तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के रिकॉर्ड करीब 2570 मरीजों की पुष्टि होने के बाद मच्छर जनित बीमारी के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब तक 5270 पहुंच गया है. इसके साथ ही दिल्ली में डेंगू संक्रमण ने महज सात दिन के अंदर बीते 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
इस बार 2015 के बाद से राजधानी में मच्छर जनित बीमारी के सबसे अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं. बता दें कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) द्वारा सोमवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस सीजन में डेंगू के मामले बढ़कर 5,277 हो गए हैं. पिछले एक सप्ताह में 2,569 नए मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि, डेंगू के कारण कोई भी ताजा मौत की सूचना नहीं मिली है.
रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में 13 नवंबर तक 5,277 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं. जो 2015 के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा मामले हैं. पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो- साल 2016 में 4431 मामले, साल 2017 में 4726 मामले, साल 2018 में 2798 मामले, साल 2019 में 2036 मामले और साल 2020 में 1072 डेंगू के कुल मामले दर्ज किए गए थे।
डेंगू का कहर हर साल मॉनसून की शुरुआत के साथ दिल्ली में देखा जाता है, जो आमतौर पर सर्दी का मौसम आते ही समाप्त हो जाता है. जबकि इस साल राजधानी में मामलों में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है जो अब भी जारी है.