ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

अंधविश्वास में मानवता की बली, डायन का आरोप लगा बुजुर्ग महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

24-Jan-2024 09:56 PM

By SONU

NAWADA: नवादा में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग महिला की जान चली गयी। डायन का आरोप लगा गांव के दबंगों ने बुजुर्ग महिला को इस कदर पीटा कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव कुशवाहा की मां थी। 


घटना नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र के गुड़ीघाट गांव की है। जहां स्वर्गीय बाढ़ो महतो की 70 वर्षीय पत्नी अकली देवी की पिटाई से मौत हो गयी। मृतक का बेटा इंद्रदेव कुशवाहा राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी का प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही भागीरथ प्रसाद, उनकी पत्नी और बच्चों ने मिलकर उनकी मां की 19 जनवरी की दोपहर में बेरहमी से पिटाई कर दी। 


जिसके बाद इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जब वह जीवित थी तो उन्होंने ही महिला थाने में प्राथमिक दर्ज करायी थी और भागीरथ प्रसाद समेत पूरे परिवार को नामजद बनाया था। आज इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। वहीं आरोपी अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।