ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में गुरूजी की पिटाई: डांटने से गुस्साएं छात्रों ने शिक्षकों को लात-घूसों...

बिहार में गुरूजी की पिटाई: डांटने से गुस्साएं छात्रों ने शिक्षकों को लात-घूसों से पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल

12-Sep-2024 10:44 PM

By First Bihar

KAIMUR: गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरू आपने गोविन्द दियो बताय। गुरु के लिए लिखे संत कबीर के इस दोहे में यह बताया गया कि यदि गुरू और गोबिंद (भगवान) एक साथ खड़े हों तो किसे प्रणाम करना चाहिए। गुरू को अथवा गोबिन्द को? ऐसी स्थिति में गुरू के श्रीचरणों में शीश झुकाना ही उत्तम है क्योंकि इनकी कृपा से गोविन्द का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संत कबीर का दोहा यह बताता है कि छात्र के जीवन में गुरू का स्थान बड़ा है। लेकिन कलयुग में कुछ छात्रों को यह बात समझ में ही नहीं आती।  वो गुरु के साथ ऐसी हरकत कर देते हैं कि जिसकी कभी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। 


जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के कैमूर जिले की घटना की जो बेहद शर्मसार करने वाली है। जहां टीचर के डांटने पर छात्रों ने मिलकर शिक्षकों को लात घूसों से पीट डाला। घटना कैमूर के भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की है जहां टीचर्स के साथ मारपीट की गयी। घटना 10 सितंबर की बतायी जा रही है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो 12 सितंबर को अपलोड किया गया है।


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षकों ने कुछ बच्चों को स्कूल में पढ़ाई को लेकर डांट-फटकार लगाई थी। इसी बात से छात्र गुस्सा थे और अपने साथियों को लेकर स्कूल में आ गये और शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस ने 5 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। स्कूल के टीचर अभिषेक ने बताया कि पिटाई करने वाले लड़के कह रहे थे कि कौन शिक्षक बच्चों को डांटता और पीटता है। इतना कहते ही कुर्सी उठाकर शिक्षकों पर पटक दिया और पिटाई भी करने लगे। घटना में चार शिक्षक घायल हो गये हैं। 


भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने पांच छात्रों की पहचान कर ली है। जिसमें अधिकतर स्कूल के ही छात्र हैं। एक छात्र से पूछताछ की जा रही है। उसी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वायरल वीडियो से हमलावरों की पहचान की जा रही है।