बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
18-Nov-2023 02:04 PM
By Mayank Kumar
MANER: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदत से बाज आ रहे हैं। शराब पीने की लत ऐसी की कभी-कभी लोग जहरीली शराब तक भी पी बैठते हैं जिसके कारण लोगों की मौतें भी हो चुकी है। लोगों को पता ही नहीं चलता ही कि शराब असली है या नकली। लोगों को बस नशे के लिए पीने से मतलब है। शराब पीने के लिए लोग मारपीट तक उतारू हो जाते हैं। पटना में दारू के चक्कर में गोलीबारी की गयी गोली प्रेग्नेंट महिला को लगी जिससे उसकी मौत हो गयी।
ताजा मामला पटना के मनेर स्थित सादिकपुर गांव का है जहां शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई बात इतनी बढ़ गयी कि गोलीबारी तक पहुंच गयी। गोलीबारी की इस घटना में एक गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत हो गयी। वही मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हत्या की घटना को लेकर सादिकपुर गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इधर भारी संख्या में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है जो पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
ग्रामीणों ने बताया कि शराब को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट करने लगे इस दौरान गोलीबारी भी की गयी। गोलीबारी के दौरान मायके दानापुर पतलापुर से छठ करने आई गर्भवती महिला पूजा देवी को गोली लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। गोली हरिशंकर यादव और खिलाड़ी यादव ने चलाया था। मामले में पुलिस कार्रवाई के लिए जुटी हुई है और सभी मामलों की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

