बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
29-Feb-2020 03:59 PM
ARRAH : भोजपुर एसपी सुशील कुमार की पहल पर दारोगा बहाली की पीटी परीक्षा में पास सिपाहियों की क्लास एसपी ऑफिस में लगेगी। मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें फ्री में कोचिंग कराया जाएगा। एसपी ऑफिस ने लगने वाली क्लास में जाने-माने प्रोफेसर और टीचर सिपाहियों को पढ़ाएंगे।
एक मार्च से एसपी ऑफिस में क्लास चलेगी। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस सेवा आयोग के तहत दारोगा बहाली की प्रारंभिक परीक्षा में जिले में तैनात 50 सिपाही चुने गये हैं। इनमें आधी महिला सिपाही भी हैं। ड्यूटी में रहते हुए सिपाहियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी मेहनत व लगन को देखते हुए मुख्य परीक्षा की तैयारी कराने का फैसला लिया गया है।
सुशील कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर असर नहीं पड़े। इसके लिए शाम को क्लास चलाने की व्यवस्था की गयी है। एक मार्च से रोजाना शाम को क्लास लगेगी ताकि सिपाही ड्यूटी के साथ पढ़ाई भी कर सकें। बताया कि इसके लिए देहाती इलाके के थानों में तैनात सिपाहियों को आरा बुलाया जा रहा है ताकि उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हो सके और उन्हें मुख्य परीक्षा में सफलता मिल सके।