बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Jul-2024 04:44 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में एक तरफ जहां अपराधियों ने तांडव मचा रखा है और हर दिन हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस के कथित ईमानदार पुलिस वाले रिश्वतखोरी में लगे हुए हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां एक दारोगा का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दारोगा सेवा पानी की बात करता है और कहता है कि दो हजार से कम नहीं लेते हैं।
दरअसल, बेगूसराय में एक बार फिर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बलिया थाना का है। बताया जाता है पीड़ित युवक कैरक्टर वेरीफिकेशन करवाने के लिए बलिया थाना पहुंचा था, जहां बलिया थाना परिसर में बने रूम में पीड़ित युवक को बुलाकर एसआई अजय कुमार सिंह ने कहा कि सेवा पानी कर दिजिए। युवक कहता है किस चीज का सेवा पानी कर दें।
युवक अपनी जेब से पांच सौ का नोट निकालकर आगे बढ़ाता है। जिसपर दारोगा लेने से इनकार कर देता है और कहता है कि दो हजार से कम नहीं लेते हैं। एसआई ने कहा कि इतना में नहीं होगा, कम से कम दो हजार रूपए दो। युवक कह रहा है कि गरीब लोग हैं सर, अभी तो जॉब लगा ही है लेकिन दारोगा जी मानने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार युवक को दो हजार रुपए देने पड़ते हैं।
युवक जब रुपया निकल कर देने लगा तो एसआई ने कहा दाहिना हाथ से रुपया दो, फिर युवक बगल की अलमारी पर दो हजार रुपए रख देता है। वीडियो में साफ-साफ देखा और सुना जा सकता है कि कैसे दारोगा घूस मांग रहा है। एसआई अजय कुमार सिंह अभी बलिया थाना में तैनात है। वायकल वीडियो एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है हालांकि पुष्टि फर्स्ट बिहार इस वायल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर पंचायत के मथुरापुर के रहने वाले एक लड़के की नौकरी लगी थी। युवक बलिया थाना में करैक्टर सत्यापन के लिए कागजात आया था। उसी का सत्यापन करवाने के लिए युवक अपना आधार कार्ड लेकर थाना पहुंचा था। उसी वक्त कैरक्टर वेरीफिकेशन के नाम पर एसआई अजय कुमार सिंह के द्वारा रूपये की मांग की गई।
दारोगा के घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी मनीष ने बलिया डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा है। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो प्राप्त हुआ है, उसकी जांच की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले इसी तरह के मामले में बेगूसराय एसपी ने एसआई धनंजय पांडेय को निलंबित कर दिया था।