गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-May-2020 04:23 PM
LAKHISARAI : कोरोना संकट की महामारी के बीच पुलिसवालों से जुडी कई बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक घटना लखीसराय जिले से सामने आई है. जहां एसपी ने एक दारोगा को बदतमीजी को लेकर लाइन हाजिर कर दिया है. लखीसराय थाना में पदस्थापित दारोगा के खिलाफ लगातार लोगों के साथ बदसलूकी करने की शिकायत मिल रही थी.
एसपी सुशील कुमार ने लखीसराय थाना में पदस्थापित एसआई बालमुकुन्द के खिलाफ एक्शन लिया है. ताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से बालमुकुन्द की शिकायत मिल रही थी. बीते कुछ दिन पहले ही बालमुकुन्द ने सदर सीडीपीओ पूजा रानी और उसके ड्राइवर के साथ जांच के दौरान मारपीट की थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद इस घटना की जांच के आदेश दिए गए थे.
सीडीपीओ की घटना की जांच अभी चल ही रही थी कि आरोपी दारोगा बालमुकुन्द ने एक बार फिर से अपने पिता के साथ जा रहे एक शख्स की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं दारोगा ने कार सवार युवक अमन शर्मा का मोबाइल भी तोड़ दिया. इसी घटना में एसपी सुशील कुमार ने एसआई बालमुकुन्द को लाइन हाजिर कर दिया है.