सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
02-Sep-2024 08:13 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दारोगा ने जमकर अपनी वर्दी का रौब झाड़ा। एक दुकान पर उन्होंने मिठाई और लस्सी ले ली। इसके बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो गुस्से से लाल हो गए। पहले तो फटकारा इसके बाद डंडे से मारकर दुकानदार का बुरा हाल कर दिया। अब इस मामले में एसपी ने संज्ञान लिया है।
जानकारी के अनुसार, सफियासराय थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया बाजार में दारोगा की दबंगई के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। यहां हुआ ये कि दारोगा ने दुकान से मिठाई और लस्सी ले ली और पैसे मांगने पर दुकानदार अंबिका यादव को बुरी तरह पीट दिया। लोगों को जब इसका पता चला तो वे आक्रोशित हो गए और मुंगेर-लखीसराय एनएच-80 को जाम कर दिया। दारोगा पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग सड़क से हटे। घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, सफियासराय थाने में दिए आवेदन में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सुबह गश्ती गाड़ी से दारोगा विनय कुमार दुकान पर पहुंचे। दुकान से मिठाई और लस्सी ली। पैसा मांगने पर दारोगा ने पहले वर्दी का रौब दिखाया, इसके बाद गाड़ी से डंडा निकाल कर पिटाई कर दी। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में पहली बार ऐसा हुआ है। दारोगा की इस हरकत से सिंघिया के दुकानदार और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण व दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक से दारोगा को निलंबित करने की मांग की है।
उधर, एसपी सैयद इमरान मसूद का कहना है कि पीड़ित अंबिका यादव ने मिलकर उनके साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद दारोगा पर कार्रवाई की जाएगी।