ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
31-Mar-2020 07:51 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : कोरोना वायरस के खौफ के साय़े में पूरा देश जी रहा है। हर जगह लॉकडाउन है। ऐसे में मानवता की मदद की लिए हाथ उठ रहे हैं। देश भर में भूखों को मुफ्त भोजन कराया जा रहा है। लेकिन सासाराम से ऐसी तस्वीरें आ रही है जो व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं।
सासाराम में एक वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सासाराम के एसपी जैन कॉलेज में लगाये गये कैंप का है जहां प्रशासन के द्वारा लाॉकडाउन में फंसे परेशान और असहया लोगों के लिए कैंप लगाया गया है। कैंप में लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है। लेकिन इसी दौरान यहां तैनात दारोगा बाबू अचानक भड़क जाते हैं जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। एक युवक पर बरस पड़ते हैं फिर देखते ही देखते युवक का कॉलर पकड़ कर उसे खींचते है और बाहर कर देते हैं। गुस्से में दारोगा बाबू चिल्लाते हुए सुने जा रहे है कि 'दोबारा खाएगा' । बस इतनी सी बात जिस पर दारोगा बाबू भड़क गये। अगर दोबारा खा भी लेगा तो क्या बिगड़ जाएगा। भूख लगी होगी तभी तो दोबारा खा रहा होगा, खैर।
दारोगा बाबू ने उसे धकियाते हुए बाहर कर दिया और गंदी-गंदी गालियां भी दी। बताया जा रहा है कि दारोगा सासाराम के ट्रैफिक कंट्रोल में तैनात हैं और इन दिनों उनकी ड्यूटी कैंप में लगायी गयी है। अब राहत पहुंचाने वाले कैंप में इस तरह की आफत होगी तो खबरें बनेंगी ही। फर्स्ट बिहार वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन हर वायरल वीडियो झूठ नहीं बोलता। ये वीडियो पुलिस की अमानवीयता की पोल जरूर खोल रहा है।