ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, डॉग स्क्वायड की टीम ने की सघन...

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, डॉग स्क्वायड की टीम ने की सघन जांच

11-Jul-2021 07:14 PM

By Prashant

DARBHANGA: 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर कपड़े के पार्सल के एक बंडल में हुए ब्लास्ट के बाद दरभंगा स्टेशन परिसर पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। दरभंगा स्टेशन पर आने-जाने वाली हर ट्रेनों, प्लेटफ़ॉर्मों, पार्सल घर, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल सहित अन्य संवेदनशील जगहों की जांच और यात्रियों की तलाशी ली जा रही है। इसी कड़ी में डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ सघन जांच अभियान भी चलाया गया। 15 अगस्त तक नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा।


 गौरतलब है कि 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया है। सभी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी को चौबीस घंटे चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है।  समस्तीपुर से आए श्वान दस्ता की टीम के द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामानों की जांच की गयी। इसके अलावा श्वान दस्ते ने स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की भी जांच पड़ताल की। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बने पार्सल घर में पार्सल की भी जांच की गयी।


आरपीएफ इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि रेल मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद दरभंगा रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, ट्रेनों और पार्सल घर में रखे सामान की जांच की गई। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर से आए श्वान दस्ते ने इन सभी स्थानों पर जांच-पड़ताल की। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ब्लास्ट के बाद दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हर तरह की चौकसी बरती जा रही है। हालांकि इस दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।