ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामला: एनआईए कोर्ट में 3 आरोपियों की पेशी आज

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामला: एनआईए कोर्ट में 3 आरोपियों की पेशी आज

09-Jul-2021 11:33 AM

PATNA: दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में तीन आरोपियों की आज एनआईए कोर्ट में पेशी होगी। इमरान, नासिर और कफील की पेशी होगी। गुरुवार को तीनों को दिल्ली से पटना लाया गया था। आज इमरान, नासिर और कफील की रिमांड की अवधि खत्म हो गयी है। वही चौथे आरोपी सलीम की तबीयत खराब होने के बाद उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। 


फिलहाल सलीम पटना के बेऊर जेल में बंद है। आरोपी सलीम को एनआईए रिमांड पर ले सकती है। इमरान, नासिर और कफील को 9 जुलाई तक कोर्ट ने NIA को रिमांड पर दिया था। जिसकी अवधी आज ख़त्म हो रही है। आज सभी की फिर से एनआईए कोर्ट में पेशी होगी। 


गौरतलब है कि 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट हुआ था। तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशन से एक पार्सल ट्रेन से दरभंगा भेजा गया था। 17 जून को जब पार्सल दरभंगा स्टेशन पर उतारा जा रहा था तभी प्लेटफॉर्म पर कम क्षमता का एक धमाका हुआ। जीआरपी के बाद इसकी जांच में एटीएस और एफएसएल को लगाया गया था। पार्सल में कपड़ों के अलावा एक शीशी थी जिसमें कुछ केमिकल रखा गया था। ब्लास्ट इसी केमिकल की वजह से हुआ था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।