पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Oct-2021 09:55 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: जिले में मंगलवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई। वही दो महिला वज्रपात से झुलसकर घायल हो गई। जिनका इलाज स्थनीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के गोलमा गांव निवासी बौअन राय के 55 वर्षीय पुत्र जिबछ राय और इसी गांव के जिलेबी राय के 47 वर्षीय पुत्र प्रमोद राय की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक प्रमोद राय अपनी बड़ी पुत्री के शादी के लिए लड़का देखने खगड़िया गया था। खगड़िया से वापस अपने गाँव आने के क्रम में सपही और गोलमा गाँव के बीच जोरदार बारिश होने लगी। उसी क्रम में बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देते हुए मौके पर पहुंचे। वही मौत की खबर से घरों में कोहराम मचा हुआ है। वही तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश कुमार राय ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तथा शोकाकुल परिवार सरकारी प्रावधान के अनुसार लाभ मिलेगा।
वही दूसरी तरफ बिरौल प्रखंड के हनुमाननगर गांव में वज्रपात गिरने से दो महिला घायल होगी। घायल में हनुमाननगर गांव निवासी कैलू मुखिया के 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी बताई जा रही है। वही दूसरी महिला की पहचान भारती देवी के रुप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार घटना उस वक्त घटी जब दोनों घर के आंगन में थी। तभी अचानक घर के बाहर वज्रपात हुई और दोनों महिला झुलस गई। जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से दोनों घायल महिला को इलाज के लिए बिरौल प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।