ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / सरकारी व्यवस्था कम पड़ी तो मुखिया ने खुद ही खरीदा सेनेटाइजर मशीन, कोरोना...

सरकारी व्यवस्था कम पड़ी तो मुखिया ने खुद ही खरीदा सेनेटाइजर मशीन, कोरोना से बचाने के लिए पंचायत को खुद कर रहे सेनेटाइज

29-May-2020 04:10 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : कोरोना महामारी के संकट की घड़ी  में सरकार के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय जन प्रतिनिधि अपने स्तर से इस संक्रमण की चेन को तोड़ने में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में  बहादुरपुर प्रखंड के मेकना बैदा पंचायत के मुखिया मो. कलाम ने कोरोना से जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वे खुद ही सेनेटाइजर मशीन एवं अन्य उपकरण खरीदकर पंचायत के हर घर को खुद सेनेटाइज कर रहे है. मुखिया के द्वारा ना सिर्फ मास्क का प्रयोग बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही हैं. 

मुखिया के काम से खुश होकर ग्रामीण कर रहे है तारीफ 
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कीि हमारे पंचायत के मुखिया के द्वारा पहले लॉकडाउन से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए साबुन, मास्क का वितरण किया गया था. इसके साथ  ही वे लोगों को सोशल डिस्टेसटिंग का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे थे.  लॉकडाउन के दौरान जो भी प्रवासी लोग गांव पहुंचे, उनके   क्वारंटाइन सेंटर में रखवाने से लेकर खाने-पीने का भी पूरा ख्याल रखते हैं. 

खुद ही मंगाया सेनेटाइजर मशीन 
मुखिया मो. कलाम ने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए, अपने पूरे पंचायत के लोगों को सुरक्षित रखना चाहता हूं. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने खुद से सेनेटाइज करने के लिए मशीन और अन्य उपकरण को ऑनलाइन से मंगवाया है. वहीं उन्होंने कहा कि इस सेनेटाइज मशीन को चलाने में चार प्रकार का केमिकल लगता है और पूरे पंचायत के घर को सेनेटाइज किया जा  रहा है. उन्होंने कहा की बाहर से आनेवाले प्रवासियों पर उनकी पैनी नजर रहती है, ताकि पंचायत में संक्रमण न फैले.