ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी

Home / news / दरभंगा में महिला का सिर मुंडवाकर घुमाने का मामला : पुलिस ने सनकी...

दरभंगा में महिला का सिर मुंडवाकर घुमाने का मामला : पुलिस ने सनकी पति को किया गिरफ्तार, ग्रामीणों पर भी होगी कार्रवाई

17-Feb-2022 05:15 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : दरभंगा में महिला का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच का जिम्मा बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी को दिया था। जिसके बाद एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।


प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच का जिम्मा बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी को दिया गया है। इस मामले में पीड़िता के पति रणवीर सदा को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में गांव के चौकीदार की लापरवाही भी सामने आ रही है। जांच के बाद चौकीदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


बताते चलें कि दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में एक सनकी पति द्वारा अपनी ही पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सनकी पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर इस घटना को अंजाम दिया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। दिल दहला देनेवाली यह घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के छपकाही झाझरा गांव में हुई थी।