बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jan-2020 03:18 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : प्रेम-प्रसंग का एक ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक प्रेमी जोड़े के कारण दरभंगा सिविल कोर्ट के बाहर हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा चुकी थी, लेकिन परिजनों की ओर से अपहरण की शिकायत दर्ज कराने को लेकर लड़की आज कोर्ट में सरेंडर करने जा रही थी. इस दौरान लड़कीवाले भी वहां आ धमके और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया.
घटना दरभंगा सिविल कोर्ट के बाहर का है. जहां उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कोर्ट के बाहर एक प्रेमी जोड़े के कारण हंगामा शुरू हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर थाना इलाके की रहने वाली एक लड़की अपने प्रेमी के साथ कई दिनों से रिलेशनशिप में थी. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे. दोनों ने एक महीने पहले घर से भागकर शादी रचाने की सोची और उन्होंने घर से फरार होने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली.
लड़की के घर से भागने के बाद उनके परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. शिकायत की सूचना मिलते ही लड़के ने सोचा कि लड़की को कोर्ट में पेश कर देंगे. सोमवार को जब कोर्ट खुला तो लड़का अपनी प्रेमिका को कोर्ट में पेश करने ले जा रहा था. इस बीच लड़की के घरवाले वहां आ पहुंचे और लड़की को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए. लड़की के भाई और उसके दोस्तों को देखते ही लड़का अपनी नई नवेली पत्नी को छोड़कर मौके से भाग निकला. पुलिस के सामने ही लड़की का भाई जबरदस्ती अपनी बहन को साथ ले जाने लगा. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.