पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान
18-Feb-2022 08:38 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दरभंगा में भू-माफिया द्वारा जिंदा जलाकर मारे गए 3 लोगों के परिजनों से गुरुवार की देर रात मुलाकात की। पप्पू यादव ने इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे इसके लिए कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मांग करेंगे।
पप्पू यादव ने कहा कि दरभंगा में जमीन की दलाली का धंधा मेडिकल से भी बड़ा धंधा बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते एक परिवार के 3 लोगों को जिंदा जला दिया गया। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद गम में डूबा है। उन्होंने कहा कि जो लड़की जिंदा बची है वह भी काफी जली हुई है। उन्होंने कहा कि उसके इलाज के लिए उन्होंने 50 हज़ार रुपये की मदद दी है।
पप्पू यादव ने कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना के दिन नगर थाना के तत्कालीन प्रभारी और आरोपी शिव कुमार झा के फोन कॉल और व्हाट्सएप की डिटेल निकाली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उस दिन घटना के समय आसपास कौन लोग आ-जा रहे थे और किन-किन लोगों का मोबाइल यहां काम कर रहा था इसकी भी जांच-पड़ताल की जानी चाहिए।
पप्पू यादव ने दरभंगा राज परिवार के वारिस कुमार कपिलेश्वर सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कपिलेश्वर सिंह ने भू-माफिया और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर दरभंगा राज की जमीन बेच दी है और शहर को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने कहा कि कपिलेश्वर सिंह देश से बाहर न जा पाएं इसके लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए।
बता दें कि पिछली 10 फरवरी को दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड में भू-माफिया ने एक जमीन विवाद में एक गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के 3 लोगों को जिंदा जला दिया था। इनमें से गर्भवती महिला पिंकी झा, उनके पेट में पल रहे बच्चे और उनके भाई संजय झा की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वामपंथी दलों और विपक्ष ने दरभंगा बंद का आह्वान किया था जो काफी असरदार रहा। इस घटना को लेकर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी सीबीआई जांच की मांग की है।