Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी
27-Jul-2023 04:09 PM
By First Bihar
PATNA: दरभंगा में दो समुदायों के बीच भारी तनाव को देखते हुए सरकार ने जिले में 30 जुलाई तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। दरभंगा के डीएम और एसएसपी की रिपोर्ट पर सरकार ने यह फैसला लिया है। दरभंगा डीएम और एसएसपी की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए दरभंगा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसके देखते हुए सरकार ने 22 सोशल मीडिया प्लेटफार्म समेत इंटरनेट सेवा को आज शाम चार बजे से 30 जुलाई की शाम चार बजे तक बैन कर दिया है।
दरअसल, दरभंगा में बीते 23 जुलाई को मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवधारा इलाके में मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया था और रोड़ेबाजी शुरू हो गई थी। सिटी एसपी शांति समिति की बैठक कर रहे थे, तभी उपद्रवी हंगामा करने लगे। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया था। रोड़ेबाजी में पुलिस के 6 से अधिक जवान घायल हो गए थे जबकि सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को शीशे तोड़ दिए गए थे।
इसके बाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। दरभंगा के बनौली पंचायत क्षेत्र में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में बुधवार रात विवाद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ और भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इससे पहले करीब 30 मिनट तक नारेबाजी होती रही। लोगों का कहना है कि बाहर से आए लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया था।
जिले में दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है और तमाम बड़े अधिकारी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दरभंगा डीएम और एसएसपी की रिपोर्ट पर जिले में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने को लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 27 जुलाई की शाम चार बजे से 30 जुलाई की शाम चार बजे तक जिले में 22 सोशल साइट्स समेत इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। दरभंगा पुलिस और जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक कुश शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरीए जिले में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।