ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / दरभंगा: कमला नदी पर बना लोहे का पुल दो हिस्सों में टूटा, बालू...

दरभंगा: कमला नदी पर बना लोहे का पुल दो हिस्सों में टूटा, बालू लदा ट्रक नदी में जा गिरा

16-Jan-2023 04:26 PM

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कुशेश्वस्थान स्थित कमला नदी पर बना लोहे का पुल अचानक दो हिस्सों में टूट गया। पुल गिरने की घटना उस वक्त हुई जब बालू लदा एक ट्रक पुल से गुजर रहा था। पुल इतनी कमजोर थी कि ट्रक का वजन नहीं सह सकी। पुल के दो हिस्से में टूटने के बाद ट्रक नदी में जा गिरी। इस घटना से अफता-तफरी मच गयी। 


हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक का ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित है। पुल के टूटने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। पुल के टूट जाने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।


बता दें कि यह पुल न सिर्फ 4 जिलों को जोड़ता है बल्कि करीब 10 पंचायतों को जोड़ने वाला यही इकलौता रास्ता था। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण ठेकेदार पर कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे हैं। लोग पुराने लोहे पुल की मरम्मत कराने और नये पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो लोहे का पुल गिरा है वह काफी पुराना था। 


इसके समानान्तर एक नया पुल बनाया जाना था। साथ ही इस लोहे के पुल का भी मरम्मत किया जाना था। सीएम नीतीश ने 2021 में नए पुल का शिलान्यास किया था। लेकिन ना तो पुल का निर्माण किया गया और ना ही लोहे के पुराने पुल की ही मरम्मत करायी गयी। नतीजा यह हुआ कि बालू लदे ट्रक का भार पुल नहीं सह पाया। पुल अचानक भरभराकर नदी में गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया। पुल के बीच में लटका पुल नदी में जा गिरा।