Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
31-Aug-2021 02:14 PM
By PRASHANT KUMAR
DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा और मधुबनी जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न पुलों एवं तटबंधों का निरीक्षण किया।
मधुबनी और दरभंगा जिले का एरियल सर्वे करने के दौरान मुख्यमंत्री दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पहुंचे जहां एनडीआरएफ की टीम के साथ स्टीमर में बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि हायाघाट रेलवे स्टेशन के पास मुंडा पुल पर बाढ़ के पानी आ जाने से दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन भी बंद हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान कई अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री ने एक एक चीज को बारिकी से देखा और इन इलाकों में चलाए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशेश्वर स्थान पूर्वी स्थित सोहरावा, अदलपुर एवं बाढ़ से जलमग्न क्षेत्रों का बोट से सर्वेक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का जायजा लेने के बाद CM नीतीश ने कुशेश्वर स्थान मंदिर में की पूजा अर्चना की। जिसके बाद दिवंगत नेता शशिभूषण हजारी के घर भी गए। जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाढ़ प्रभावित जिले दरभंगा और मधुबनी का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को सभी तरह की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा और मधुबनी जिले के दौरे पर थे। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न पुलों एवं तटबंधों का निरीक्षण किया। मधुबनी और दरभंगा जिले का एरियल सर्वे करने के दौरान मुख्यमंत्री दरभंगा के कुशेश्वर स्थान भी पहुंचे जहां एनडीआरएफ की टीम के साथ बोट में बैठकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की। बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर तरह की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा की स्थिति अच्छी नहीं है एक बार पानी घुस जाने के बाद पानी निकलना मुश्किल हो जाता है।
एरियल सर्वे करने के बाद पटना पहुंचे मुख्यमंत्री ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि जातीय जनगणना पर हम लोगों ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बातें रख दी हैं लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। जिसका हम लोग इंतजार कर रहे हैं। वही पीएम मेटेरियल के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह सब फालतू बातें है। इस तरह की बातों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई कुछ भी बोल दे तो वह सही नहीं होता।

