ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

दरभंगा एयरपोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड, 2805 यात्रियों ने एक दिन में किया सफर

दरभंगा एयरपोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड, 2805 यात्रियों ने एक दिन में किया सफर

11-Jul-2021 12:46 PM

DESK: दरभंगा एयरपोर्ट से एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों ने सफर कर एक नया कीर्तिमान रचा है। शनिवार यानि कल कुल 2805 का आवागमन दरभंगा एयरपोर्ट पर हुआ। इनमें 1332 यात्री विभिन्न शहरों से उड़ान भरकर दरभंगा पहुंचे वही 1573 यात्रियों ने विभिन्न शहरों के लिए दरभंगा से उड़ान भरी। सभी उड़ाने अपने नियत समय पर एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट को मिल रहे एयर ट्रैफिक से नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी खूश है। दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए अब दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार और विकास के लिए प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी है। यात्रियों की बढ़ी संख्या पर दरभंगा एयरपोर्ट प्रशासन भी खुश है और इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट कर अपनी प्रसंन्नता जाहिर की है। 



फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट से अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद के लिए विमान सेवा उपलब्ध है। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और गोपालगंज के यात्री अब पटना की बजाय दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। वही समस्तीपुर, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्णिया, फारबिसगंज, विराटनगर और गोपालगंज से भी लोग पटना की जगह दरभंगा एयरपोर्ट पर ही हवाई यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री अपने हवाई यात्रा के लिए आ रहे है जिसे लेकर दरभंगा एयरपोर्ट की ओर से ट्वीट कर प्रसन्नता जतायी गयी है।