ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार: ऑक्सीजन खत्म होने से कोरोना मरीज की हुई मौत, परिजन बोले- कोई...

बिहार: ऑक्सीजन खत्म होने से कोरोना मरीज की हुई मौत, परिजन बोले- कोई देखने तक नहीं आया

29-Jul-2020 07:43 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: कोरोना को लेकर राज्य सरकार सूबे में मरीजों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का लाख दावा कर ले. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती हैं. wउत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड के रूम नं-15 में ऑक्सीजन के अभाव में एक मरीज ने दम तोड़ दिया. इसके बावजूद अस्पताल का कोई कर्मी उसे देखने तक नहीं आया. वहीं, इस घटना ने डीएमसीएच प्रशासन की बदतर चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

मधुबनी जिले के मधेपुर गांव के रहने वाले ओम प्रकाश गुप्ता कोरोना वायरस से संक्रमित होकर डीएमसीएच के कोरोना वार्ड में भर्ती थे. मृतक के बेटे दीपक कुमार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता को सोमवार की रात करीब आठ बजे इलाज के लिए भर्ती कराया. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसको लेकर उन्हें छोटे सिलेंडर के जरिये ऑक्सीजन लगाया गया. इसके बाद वहां से सभी कर्मी बाहर निकल गये और यह भी नहीं देखा कि मरीज तक ऑक्सीजन पहुंच रहा है कि नहीं मिल रहा है.

कोई देखने तक नहीं आया

मृतक के बेटे दीपक कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन लगाने के बावजूद मरीज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. बल्कि उसकी स्थिति धीरे- धीरे और बिगड़ने लगी. लेकिन पूरी रात कोई झांकने तक नहीं आया और मरीजों को उसके हाल पर छोड़ दिया गया. उन्होंने संभावना व्यक्त कि छोटा ऑक्सीजन का सिलेंडर खाली था. जिसकी वजह से सुबह होते-होते उसकी स्थिति और नाजुक हो गयी और मंगलवार को करीब 11 बजे वह बेड से नीचे गिर गए. इसी दौरान उनकी मौत हो गई. लेकिन अस्पताल का कोई भी कर्मी उन्हे देखने तक नहीं आया. वहीं, मृतक के बेटे ने कहा कि वे दरभंगा और मधुबनी के डीएम से इस लापरवाही की लिखित शिकायत करेंगे.