मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Nov-2024 03:30 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में चौंकाने वाला वीडियो वायरल सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो चलती गाड़ी का है जिसमें कई लोग सवार हैं। उसमें से एक शख्स गाड़ी में बैठकर पिस्टल लहराते नजर आ रहा है। वीडियो में युवक न केवल पिस्टल लहरा रहा है बल्कि रास्ते से गुजरने वाले लोगों को धमकाते हुए भी दिख रहा है। वायरल वीडियो में युवक आपस में बातचीत करते हुए किसी चौकीदार को अभद्र गाली दे रहा है।
कार में बैठकर पिस्टल लहराते युवक को देख लोग भी डर गये। वीडियो में वह कह रहा है कि चौकीदार साहब माने कुछों ना..डर रहे के चाही कालीन भईया बोलते हैं..आप लोग डरिये इससे हमको खुशी मिलता है। डर जरूरी है। फिर ग्रामीणों से पूछता है कि किसका खस्सी (बकरा) है फिर कार सवार आगे निकल गये।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे युवकों को पहचान की। प्राथमिक जांच में पता चला कि यह वीडियो नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना क्षेत्र का है और यह एक फिरौती के लिए अपहरण के मामले से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पप्पू पटेल और मुन्ना नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों, जिनमें चांद भी शामिल है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बेतिया के एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट