मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
07-Oct-2020 06:13 PM
PATNA : पूर्णिया में दलित नेता की हत्या के मामले से जुड़े इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. तेजस्वी यादव ने दलित नेता की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. तेजस्वी यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है.
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर यह मांग की है कि वह दलित नेता की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा करें. तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि कुछ दिन पहले पूर्णिया जिले के एक सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता की जगह ने हत्या की गई थी. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से उन्हें थोड़ी देर से मामले की जानकारी प्राप्त हुई. फिर उन्होंने यह भी देखा कि एक प्रेरित एफआईआर में तेजस्वी और उनके बड़े भाई को नामजद बनाने के बाद, मीडिया प्रबंधन की कौशल की कहानियां सामने आ रही हैं.
तेजस्वी ने लिखा है कि दिन रात नीतीश के प्रवक्ता और नेताओं की ओछी और आधारहीन टिप्पणियों के बावजूद उनका मानना है कि कानून इस मामले में अपना काम करें और जांच सही दिशा में हो. तेजस्वी ने लिखा है कि सीएम नीतीश के ही आदमी उनकी पुलिस की साख और काबिलियत पर पर सवाल उठा चुके हैं.
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले और इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो. सीएम से उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय किसी भी एजेंसी से इस मामले की जांच करा लें और पहले हमें यानी कि तेजस्वी यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर लें.
