ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

दलित और पिछड़ों की हकमारी में लगी मोदी सरकार, आरजेडी बोली..हक के लिए सड़क से सदन तक करेंगे आंदोलन

दलित और पिछड़ों की हकमारी में लगी मोदी सरकार, आरजेडी बोली..हक के लिए सड़क से सदन तक करेंगे आंदोलन

13-Dec-2023 04:22 PM

By First Bihar

PATNA: IIT, IIM जैसे संस्थानों में SC/ST/OBC के आरक्षित सीटों की कटौती को लेकर RJD ने केंद्र की BJP सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पटना स्थित RJD प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार जिस तरह से SC/ST/OBC वर्ग के लोगों की हिमायती बनते हैं असल में वो सिर्फ एक दिखावा करते हैं। 


असल में केन्द्र की भाजपा सरकार दलितों-पिछड़ों की हकमारी करने में लगी हुई है। केंद्र सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में दलित छात्रों के साथ भेदभाव कर रही है। RJD ने केंद्र सरकार से IIT, IIM और सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। 


कहा की आरक्षित वर्ग के लोगों की सीट को कटौती करके सामान्य वर्ग के लोगों को यह सीट दिया गया है। श्याम रजक ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ देश के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जांच की मांग की गयी है और दोषियों को कड़ी सजा देने का आग्रह किया गया है। RJD नेता श्याम रजक ने कहा कि यदि केंद्र सरकार नहीं संभली तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।