ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / डैम में डूबने से जमुई में 3 बच्चों की मौत, नहाने के...

डैम में डूबने से जमुई में 3 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

15-May-2022 05:23 PM

JAMUI: अजय डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में समां गये। जिसमें डूबने से तीनों की मौत हो गयी। तीनों बच्चे रिश्ते में ममेरे और फुफेरे भाई थे। दो बांका के कटोरिया के रजवाड़ा गांव के रहने वाले थे। जबकि तीसरा चकाई के गम्हरिया गांव का रहने वाला था।


मृतक की पहचान 17 वर्षीय प्रिंस कुमार, 12 वर्षीय शिवम कुमार और 10 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। घटना चकाई थाना क्षेत्र के रामधाडीह गांव स्थित अजय डैम की है। 


घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ अजय डैम के पास उमड़ पड़ी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों के शव को डैम से बाहर निकाला। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। एक साथ तीन बच्चों के डैम में डूबने से हुई मौत से इलाके में मातम का माहौल है।