नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
18-Aug-2021 07:54 PM
SHEKHPURA: जिले से हसौड़ी गांव में डायरिया से एक ही परिवार से तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक बुजुर्ग और दो बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों की माने तो गांव में डायरिया से करीब दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। जिसमें सबसे अधिक बच्चे शामिल हैं।
शेखपुरा सदर प्रखंड के हसौड़ी गांव में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस गांव में दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित है। जिसमें सबसे अधिक बच्चे शामिल हैं। डायरिया से तीन लोगों की मौत भी आज हो गयी है। बीमार लोगों में कुछ का इलाज चेवाड़ा स्थित निजी क्लिनिक में चल रहा है। जबकि कई लोग गांव में ही अपना इलाज करवा रहे हैं।
ग्रामीणों की माने तो डायरिया ने अपना पांव कई दिनों से पसार रखा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस पर चुप्पी साधे बैठा है और अभी तक किसी तरह का चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसकी वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अभी भी कई लोग बीमार हैं। वही दो बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग सजग हुआ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम हसौड़ी गांव भेजी गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा हर घर में जाकर चिकित्सीय परामर्श दी गयी है। लोगों से साफ-सफाई का ख्याल रखने को कहा गया है। आस पास के इलाकों में भी सफाई की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बीमार लोगों को दवा भी उपलब्ध कराया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है।
डायरिया से निपटने के लिए शेखपुरा स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह तैयार है। जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। वही चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा है कि गांव की गलियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करायी गयी है। जब तक इस बीमारी पर काबू नहीं पा लिया जाता तब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके का निरीक्षण करती रहेगी।