बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
14-Feb-2021 11:51 AM
KISHANGANJ : दहेज के लिए तीन तलाक दिए जाने का एक मामला जिले से सामने आया है. किशनगंज के पानीबाग की एक महिला को उसके पति ने केवल इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसे दहेज में पांच लाख की रकम चाहिए थी. तीन तलाक को देश में गैरकानूनी करार दिया गया है और इसके लिए सजा का प्रावधान है. तीन तलाक कानून के मद्देनजर अब दहेज मांगने वाले शौहर को जेल जाना पड़ा है.
पीड़िता ने महिला थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. आएदन ने पीड़िता ने बताया कि 2011 में उसकी शादी बेगूसराय के रहने वाले खालिद अनवर से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसका पति उससे दहेज के तौर पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था. पीड़िता और उसके परिवार वालों ने जब रुपये दे पाने में असमर्थता जाहिर की तो उसके बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुर कर दिया.
समय गुजरने के साथ-साथ उसकी प्रताड़ना और बढ़ती जा रही थी. पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसके पति ने उसके साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की और उसे तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद पीड़िता अपने आठ साल के बच्चे के साथ अपने मायके पहुंची जहां मायके वालों ने अपने दामाद के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया. मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में जांच की गई और अब उसे जेल भेज दिया गया है.