ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / पटना : 11 महीने पहले लड़की ने शादीशुदा शख्स से किया था प्रेम...

पटना : 11 महीने पहले लड़की ने शादीशुदा शख्स से किया था प्रेम विवाह, फिर 4 लाख दहेज के लिए मार डाला

05-Jan-2021 08:07 AM

PATNA :छोटी उम्र में प्यार करना प्रियंका को महंगा पड़ गया, पहले तो शदीशुदा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और पिर शादी कर ली. शादी के बाद उसने चार लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. 

जब प्रियंका ने अपने मां-बाप से पैसे मांगकर लाने से इंकार कर दिया तो ससुरालवालों ने महज शादी के 11 महीने बाद ही गला दबाकर उसे मार डाला और शव को फंखे से लटका दिया.  घटना पटना के बिहटा थाना इलाके के यमुनापुर की है. 

मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने बिहटा थाना को इसकी सूचना दी और बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां कमरे से पुलिस ने लड़की के शव को बरामद किया है. घटना के बाद से पति और परिवार के लोग फरार हैं. मृतका प्रियंका के पिता मनेर निवासी पंकज की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

मृतका के पिता ने बताया कि यमुनापुर निवासी सुरेंद्र साव के बेटे निक्कु कुमार पहले से शादीशुदा था, लेकिन इसके बाद भी उसने प्रियंका को झांसे में लिया और फरवरी 2020 में उससे प्रेम विवाह कर लिया. इस मामले में उन्होंने थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया था, लेकिन गरीबी और बेटी के जिद के आगे उस शिकायत को लेकर आगे नहीं जा सके. शादी के कुछ ही दिन बाद निक्कु ने प्रियंका से चार लाख की डिमांड की और उसे प्रताड़ित करने लगा. जब पैसे देने से इंकार कर दिया गया तो उसने उसकी बेटी की हत्या कर दी.