बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
23-Feb-2024 10:21 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है। जहां हाजीपुर में दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति समेत घर के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गये।
घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गयी। मृतका के पति ने बताया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और घटना की सूचना सम्बन्धित थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
मृतका की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत निवासी विमल किशोर राय की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। जिसकी शादी एक साल पहले महुआ थाना क्षेत्र के भादवास गांव निवासी विमल राय के पुत्र संतोष कुमार से शादी हुई थी। शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुईं थी दहेज स्वरूप पांच लाख रुपए भी दिए गए थे। लेकीन शादी बाद दूल्हे ने सेहरा हटाने के बाद ससुराल वालों से बुलेट बाइक की डिमांड कर दिया था।
लेकिन मृतका की मायके वालों ने बुलेट बाइक दे देने की बात कह रहा था लेकीन दूल्हे ने उसके साथ मारपीट करता रहता था। इसी बीच आज शाम हैवान बनें पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई बिपुल कुमार ने बताया कि शादी बाद लड़का बुलेट बाइक मांग रहा था बोले थे दे देंगे लेकिन बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार उसे समझा भी दिया गया था लेकिन वो माना नही और हत्या कर दिया।