बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड? बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल Bihar News : पटना में 22 हजार ऑटो को मिलेगा जोनल परमिट, QR कोड से होगी पहचान; जानें परिवहन विभाग का प्लान BIHAR NEWS : सिलीगुड़ी से पटना लौटते समय भीषण हादसा, पटना हाई कोर्ट के दो वकीलों की गई जान; बच्चा घायल
12-Sep-2024 10:36 AM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने डी.एल.एड. नामांकन में सरकारी और निजी संस्थानों में भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में जहां नामांकन जारी है वहीं निजी कॉलेजों में प्रशिक्षुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।
वहीं, इसको लेकर देव ज्योति ने साफ तौर पर कहा कि बी.एस.ई.बी.पटना ने डी.एल.एड. सरकारी और निजी महाविद्यालयों के साथ भेदभाव कर रही है। जब दोनों संस्थाओं के लिए एक Combined Entrance Test कराया, एक साथ परीक्षाफल घोषित किया गया तो फिर एक साथ काउंसलिंग क्यों नहीं कराया जा रहा है। जहां एक तरफ सरकारी संस्था में नामांकन जारी है दूसरी तरफ प्राइवेट संस्था में इसको लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।
इसके आगे देव ज्योति ने कहा कि बी.एस.ई.बी. ने भेदभाव करते हुए सरकारी डी.एल.एड. संस्थानों में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और स्पॉट नामांकन कर रही है। जबकि निजी महाविद्यालयों को अभी तक काउंसलिंग का मौका भी नहीं दिया गया है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का कहना है कि इससे डी.एल.एड. सत्र 2024-26 लेट तो हो ही रहा है और निजी डी.एल.एड. महाविद्यालयों और प्रशिक्षुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सरकार से खासकर विभाग से स्थिति को साफ करने की अपील की।