Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
16-Feb-2022 08:27 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा जिले के पकरीबरावां और धमौल पुलिस के साथ स्वाट की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पकरी बरामा एसडीपीओ मुकेश शाहा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के थालपोश गांव में कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल लैपटॉप मोबाइल के साथ साइबर अपराध में प्रयुक्त कई सामानों को भी जब्त किया गया है।
जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। छापेमारी टीम में पकरी बरामा पुलिस, धमौल ओपी पुलिस, इसके अलावा स्वाट के टीम शामिल है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थालपोश गांव में बड़ी संख्या में साइबर अपराधी जुटे हुए हैं जिसके बाद एसपी के निर्देश के बाद पकरीबरामा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
थालपोश गांव में छापेमारी की गई जिसके बाद खेत में जमे साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान खदेड़ कर 30 अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है। हालांकि कई अपराधी भागने में सफल रहे हैं। अपराधियों के पास से एक मोटरसाइकिल, तीन लैपटॉप ,दर्जनों मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है। अपराधियों को पकड़ कर पुलिस ने थाना लाई है।
