हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Aug-2022 09:37 AM
MUZAFFARPUR : साइबर अपराधियों की करतूत से लोग आए दिन परेशान है. कभी कोई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर फेसबुक फ्रेंड से पैसे की डिमांड करने लगता है तो कोई तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बैंक अकाउंट तक खाली कर डालता है. यहां तक की एटीएम में भी गड़बड़ी कर पैसे की निकासी कर ली जाती है. साइबर अपराधियों से लोग परेशान हो गये हैं. इस बार इसने हद कर दी. साइबर अपराधियों ने मुजफ्फरपुर डीएम का फर्जी वाट्सएप अकाउंट ही बना डाला.
जानकारी के मुताबिक, जिला गोपनीय प्रशाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने लिखित शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि दो मोबाइल नंबर 912:::::772 और 767::::6507 के धारक के द्वारा उनसे पैसे की मांग की गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. जिला सर्विलांस टीम ने दोनों मोबाइल नंबर की सीडीआर व कैप निकाल कर जांच की. दोनों में से एक नंबर को ट्रूकॉलर पर चेक करने पर राजेश कुमार है.
थाने में दर्ज केस में जिला गोपनीय प्रशाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी ने बताया है कि जिलाधिकारी प्रणव कुमार के फोटो का फर्जी इस्तेमाल करके दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से फर्जी अकाउंट बनाया गया है. जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों व आम लोगों से चैटिंग किया जा रहा है और अमेजन इपे गिफ्ट कार्ड के माध्यम से राशि की मांग की जा रही है.
बता दें कि फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने बीते चार अगस्त को जिला गोपनीय प्रशाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था. साथ ही जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों को आगाह करते हुए किसी भी तरह के फर्जी मैसेज पर ध्यान नहीं देने की अपील की थी. पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी हुई है.