Bihar Crime News: बिहार के पूर्व सिविल सर्जन के घर लूटपाट, गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव Bihar Crime News: बिहार के पूर्व सिविल सर्जन के घर लूटपाट, गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव Masked Aadhaar Card : मास्क्ड आधार कार्ड क्या है? जानें फायदे, इस्तेमाल और डाउनलोड करने का पूरा तरीका Gangotri Dham: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन, मुखबा से लेकर पूरे परिसर में लागू होगा निर्णय; जानिए.. फैसले के पीछे की वजह Gangotri Dham: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन, मुखबा से लेकर पूरे परिसर में लागू होगा निर्णय; जानिए.. फैसले के पीछे की वजह Bihar news : 'तुझ में ही रब दिखता है ...', इंस्टाग्राम पर रील स्क्रोल करते हुए दिखी लड़की का वीडियो फिर मैसेज से शुरू हुआ इश्क का सफ़र, अब हो गया यह कांड Bihar News: बिहार में बनेगा वर्ल्डक्लास स्विमिंग एकेडमी, अंतरराष्ट्रीय तैराकों की तैयारी को मिलेगी नई दिशा Bihar News: बिहार में बनेगा वर्ल्डक्लास स्विमिंग एकेडमी, अंतरराष्ट्रीय तैराकों की तैयारी को मिलेगी नई दिशा Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत
04-Nov-2023 05:37 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के मनोरमा अपार्टमेंट के पास आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरियाणा पुलिस के एक पदाधिकारी को भीड़ ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ लोगों की नोंकझोक भी हुई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसके पुरी थाने की पुलिस और हरियाणा पुलिस के पदाधिकारी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया।
दरअसल हरियाणा साइबर क्राइम की पुलिस टीम एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पटना पहुंची थी लेकिन हरियाणा पुलिस ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना नहीं दी थी। जब हरियाणा पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया तब इसी दौरान आरोपी ने अपहरण का अफवाह फैला दिया। भीड़ ने हरियाणा पुलिस के अधिकारी को पकड़ लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया और इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गयी। बाद में पाटलिपुत्र और एसके पुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को भीड़ से छुड़ाया। फिलहाल आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस एसके पुरी थाने लेकर आई है। जहां पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस की टीम साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पटना पहुंची थी। लेकिन इस बात की सूचना लोकल पुलिस को नहीं दी गयी थी। बिना सूचना दिये उन्होंने रेड की और आरोपी को पकड़ा लेकिन तभी आरोपी ने अपहरण किये जाने की बात फैला दी फिर क्या था लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गयी। हरियाणा पुलिस सिविल ड्रेस में थी जिसके कारण लोगों को यह पता नहीं चल पाया कि यह हरियाणा पुलिस है।
लोगों को लगा कि यह पुलिस की टीम नहीं है लोगों ने हरियाणा पुलिस के पदाधिकारी को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस बात की सूचना मिलने के बाद एसके पुरी और पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पदाधिकारी को किसी तरह भीड़ से निकाला। जिनके साथ बदलसुकी की गयी वे पुलिस पदाधिकारी हैं जो हरियाणा साइबर थाना के प्रभारी हैं।
2022 में आर्मी बहाली को लेकर फ्रॉड हुआ था इसी मामले की जांच के लिए टीम हरियाणा से पटना आई थी। चरकी दादरी साइबर क्राइम थाने से आए पदाधिकारी ने जिस व्यक्ति को पकड़ा उसे अपने साथ ले जाने के क्रम में ही लोगों से नोंक-झोक हो गयी। फिलहाल एकके पुरी थाने में आरोपी को लाया गया है जहां हरियाणा पुलिस के पदाधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।